
पुलिस कंट्रोल रूम के पास राजकीय मुद्रणालय में लगी आग में जलता सामान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के पुलिस कंट्रोल रूम के बराबर डाक विभाग के पुराने गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है और आग में कबाड़ में रखा सामान, जूट के बैग और टूटा पुराना फर्नीचर जलकर राख हो गया। खबर पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
बताया गया है कि पुलिस कंट्रोल रूम के बगल के पोस्ट ऑफिस के पुराने गोदाम से लोगों ने धुआं निकलता देखा। कुछ ही देर में उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर तीन दमकल मौके पर आ गईं और कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने के लिए गोदाम में लगे सिलिंडर का प्रयोग किया। बाद में दमकल स्टाफ की मदद से आग पर काबू पाया गया।
गोदाम इंचार्ज महेश पाल सिंह ने बताया कि इस आग में पूरी तरह खंडहर हो चुके गोदाम में रखा पूरा सामान जल गया है। आग का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है। जो कुछ जला है, वह कबाड़ हो चुका था। कोई जरूरी संपत्ति नहीं जली है। कार्यवाहक सीओ तृतीय मोहसिन खान के अनुसार आग को समय पर काबू पा लिया गया था।
