मानिकपुर (चित्रकूट)। राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से छह मोबाइल बरामद हुए हैं।
मानिकपुर जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश दीक्षित और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार व अजीत प्रसाद दुबे के साथ पनहाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से प्रयागराज जिले के बारा थाने के जज्जीपुरवा लोहगरा निवासी राजा उर्फ गद्दा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छह मोबाइल बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये हैं। बताया कि आरोपी राजा शातिर है। यह चलती ट्रेन और रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियों का फोन आदि चोरी करने की घटनाएं करता था।
