Spread the love


चित्रकूट। खेलो इंडिया मशाल रैली को लेकर गुरुवार को सुबह से खिलाड़ियों बीच उत्साह रहा। शहर के एलआईसी तिराहे से मशाल लेकर शुरू हुई दौड़ स्टेडियम में खत्म हुई। खिलाड़ियों ने मशाल के साथ सेल्फी भी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम से खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने मशाल लेकर रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ी, बालिकाएं, महिलाएं, खेल प्रशिक्षक, वरिष्ठ खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, पीआरडी जवान, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी के साथ ही गणमान्य एलआईसी तिराहे में शामिल होकर चित्रकूट स्पोट्र्स स्टेडियम पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि के रूप में पंंकज अग्रवाल व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने लखनऊ से आई टीम का स्वागत किया। बताया कि यह रैली विभिन्न जिलों से होती हुई 25 मई को लखनऊ पहुंचेगी।

लखनऊ से रैली लेकर आए कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिओम सिंह ने कहा कि चित्रकूट में खिलाड़ियों के बीच काफी उत्साह देखा गया। इसके बाद चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी परिसर मशाल रैली पहुंची। यहां पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ. रणबीर सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी अंगद सिंह, फिरोज अंसारी, अख्तर हुसैन, उदय भान, अवधेश सिंह, रमेश सिंह, श्याम सुंदर, श्रीकेशन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद रैली बांदा रवाना हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *