Spread the love


बस चालक ने फंदा लगाकर दी जान

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। बस चालक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे शराब का आदी बताया है।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (26) ने बुधवार को दोपहर मइयादीन सिंह के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पारिवारिक भतीजे रामसनेही ने बताया कि धर्मेंद्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट बस चलाता था। चार महीने से वह गांव में था। वह अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता रामराज सिंह खेती-किसानी करते हैं। परिजनों का कहना है कि मृतक शराब का आदी था। नशे में उसने फंदा लगाकर जान दी है। उधर, तिंदवारी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

युवती ने जहर खाकर दी जान

अतर्रा। 22 वर्षीय युवती ने घर में जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बदौसा थाना क्षेत्र महुराई गांव निवासी पूनम (22) ने गुरुवार की दोपहर अपने कमरे में जहर खा लिया। काफी देर तक आहट न मिलने पर जब परिजनों से खिड़की से देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ी थी। युवती के भतीजे रोशनलाल व अन्य परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ. अरविंद ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को घर ले गए। पिता सुरेश ने बताया कि उसने जहर क्यों खाया, कारण नहीं पता है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *