Spread the love


Video of Hindu girl wearing burqa goes viral

बुर्का पहने हिंदू लड़की हाथ पर एलर्जी का निशान दिखाते हुए
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एक बुर्का पहने लड़की और उसके साथ चल रहे लड़के को कुछ लड़के-लड़कियों के द्वारा रोका गया। जब लड़की से बुर्का पहनने का कारण पूछा गया, तो उसने एलर्जी होना बताया। इस पर लड़की के साथ चल रहे लड़के ने हाथ पर से बुर्का हटाकर एलर्जी  के निशान को दिखाया। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एएमयू कैंपस का बताया जा रहा है, पर एएमयू इंतजामिया ने इससे पल्ला झाड़ लिया है। 

12 सैकेंड का वीडियो आया सामने 

एक-दो दिन से एक 12 सैकेंड वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक बुर्का पहने लड़की और लड़के को कुछ लड़के-लड़कियों ने रोका। लड़की से बुर्का पहनने का कारण पूछा और नाम पूछा। इस पर लड़की ने अपना नाम कोमल कुमारी बताया। साथ चल रहे लड़के ने खुद को लड़की का भाई बताया और हाथ पर से बुर्का हटाकर एलर्जी के निशान दिखाए। लड़की ने बुर्का पहनने का कारण एलर्जी का होना बताया। 

वीडियो पर एएमयू इंतजामिया का आया पक्ष

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एएमयू कैंपस का 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस पर प्रॉक्टर प्रो मो वसीम अली ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष सामने नहीं आया है और न ही इससे कोई विवि की व्यवस्था खराब हुई है। लिहाजा, इस वीडियो से एएमयू का कोई मतलब नहीं है। वीडियो पुराना प्रतीत होता है।

पुलिस ने ली एएमयू से जानकारी

मामले पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि वीडियो के बारे में एएमयू प्रोक्टर से संपर्क किया गया। वीडियो कहां का है, किसका है और कब का है, यह अभी पता नहीं चला है। मामले में कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *