Spread the love


चित्रकूट। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पूर्व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के चार दिनों से निरंतर विद्यालयों के निरीक्षण से हलचल मच गई है। इस दौरान गैरहाजिर मिलने वाले लगभग 50 शिक्षकों का बीएसए ने वेतन रोक दिया है।

मई माह के तीसरे सप्ताह में विद्यालय में शैक्षणिक कार्यों को लेकर लापरवाही होने की शिकायतें मिलने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी लव प्रकाश यादव ने मऊ, पहाड़ी व मानिकपुर ब्लाक के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने शुक्रवार को मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय ऐलहा, प्रा.वि. बढैहा, प्राथमिक विद्यालय. एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय केकरामार, उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचाडीह, प्राथमिक विद्यालय ऊंचाडीह, कंपोजिट विद्यालय सकरौंहा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ गुरदरी, कंपोजिट वि. रानीपुर कल्याणगढ़, कंपोजिट वि. गिदुरहा, प्रा.वि. बंभिया, उ.प्रा.वि. बंभिया, प्रा.वि. छोटी बंभिया, प्रा.वि. कुसुमी, प्रा.वि. जगन्नाथ पुरम, प्रा.वि. बगरहा का निरीक्षण किया।

इसके पूर्व उन्होंने 17 मई को मऊ विकासखंड के तुरगवां के उ.प्रा.वि., हड़हा के प्रा.वि., मड़हा के कंपोजिट वि., गुर्दबान का पुरवा के प्रा.वि., किटहाई के कंपोजिट वि., बरगढ़ के क.पू.मा.वि., प्रा.वि., प्रा.वि. भाग दो, लसही के प्रा.वि., उसरी के प्रा.वि. और सुअरहा के कंपोजिट वि. का निरीक्षण किया।

इसी प्रकार गुरुवार को पहाड़ी विकासखंड के अरछा और औदहा प्रथम के प्रा.वि., मिर्जापुर व कलेक्टर पुरवा के कंपोजिट वि., सुरसेन के प्रा.वि. व चिल्लीमल के उ.प्रा.वि. का निरीक्षण किया था। यहां के गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोका गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *