चित्रकूट। ड्यूटी से गायब रहने और गांव में सफाई न करने की शिकायतों के आधार पर 15 सफाईकर्मियों का वेतन रोका गया है।
जिला पंचायतराज अधिकारी कुमार अमरेन्द्र ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के दृष्टिगत पंचायतवार टोली में निर्धारित तिथियों में ड्यूटी लगाये जाने के बावजूद सफाई कर्मियों ने लापरवाही की है।
डयूटी से गायब रहने की शिकायतें मिली। इनकी जांच के बाद हीरालाल मनगवां, रामराज अहिरा, कुलदीप रुकमा खुर्द, संजय यादव उडकी माफी, जगतपाल मडैयन, मनोज पासवान छेरिहा खुर्द, सत्येंद्र पाल, सरोज देवी रैपुरा, अशोक कुमार, सुदामा देवी, अरविंद कुमार चर, जगमोहन, राधा देवी भौंरी, भोलिया देवी सरैया, मनोज कुमार जमहिली के माह अप्रैल में उपस्थित न होकर किसी भी ग्राम में सफाई का कार्य न किये जाने पर वेतन रोका गया है।
