Spread the love


चित्रकूट। जिला मुख्यालय कर्वी समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार पांच दिनों से बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। इससे नाराज लोगों का गुस्सा फूटा। सदर कोतवाली के सामने ओवरब्रिज के नीचे और कर्वी माफी गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर के सामने स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। देर रात को बिजली व्यवस्था बहाल होने पर प्रदर्शनकारी घरों की ओर रवाना हुए।

कर्वी माफी के प्रधानपति बद्री सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय युवकों ने गांव के ट्रांसफार्मर से लेकर एलआईसी तिराहे तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर कोतवाल गुलाब त्रिपाठी पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर देर रात तक व्यवस्था बहाल कराई।

मौके पर मौजूद बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि शहर वासी बिजली की कटौती से परेशान हैं। सचल ट्रालियां शोपीस बनी हैं। बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। संविदा कर्मियों से बिना उचित यंत्र देकर देर रात तक खतरे के काम कराए जा रहे हैं और अधिकारी मोबाइल स्विच ऑफ किए घर में लेटे रहते हैं।

इसके अलावा शहर के नई बाजार ओवर ब्रिज के नीचे स्थानीय युवकों ने बिजली कटौती से नाराज होकर गुरुवार की रात को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सदर कोतवाली के गेट तक पहुंचे। कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेेकिन सभी ने कहा कि जबतक लाइट नहीं आएगी वह कहीं नहीं जाएंगे।

इसके बाद पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाया। देर रात लगभग दो बजे तक लाइन सही कराने के बाद सभी प्रदर्शनकारी घर चले गए। उधर, शुक्रवार को शहर व आसपास के क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति में अन्य दिनों की अपेक्षा में कुछ सुधार रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *