चुनाव के बाद पहला संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का हुआ आयोजन….
मोठ (झाँसी) तहसील मोठ सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का एडीएम वित्त एवं राजस्व राम सुरेश झांसी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। नगर निकाय चुनाव के बाद तहसील सभागार में पहला संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के अनेक फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की, एडीएम ने फरियादियों की फरियाद सुनकर मौके पर उपस्थित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए शिकायत का जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह वीरवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेता कुमारी समेत विद्युत, स्वास्थ, ब्लॉक राजस्व आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके से उपस्थित रहे। वही चिरगांव उप निरीक्षक, मोठ कोतवाली प्रभारी, पूँछ थाना अध्यक्ष, समथर थाना अध्यक्ष, शाहजहांपुर थाना उप निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
