सड़क पर आधा लटका वृक्ष दे रहा हादसे को न्योता, संबंधित विभाग के अधिकारी बने मूकदर्शक….
झाँसी जिले के मोठ तहसील में 16 मई की दोपहर बारिश के साथ तेज आंधी आई थी। जिसके चलते जगह-जगह बड़े-बड़े वृक्ष गिर गए। वही कस्बा मोठ से हाईवे की ओर जाने वाली सड़क पर ग्राम बम्हरौली के पास एक वृक्ष टूट गया और वह रोड पर आधा लटका हुआ है। 4 दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने इस वृक्ष को सड़क से हटवाने की सुध नहीं ली। जबकि टूटे हुए वृक्ष से हाइवे की ओर से मोठ कस्बा जाने मुख्य रास्ता अवरुद्ध बना हुआ है। राहगीरों को अपनी गाड़ी बगल से होते हुए निकालनी पड़ती है। और कभी भी इस वृक्ष से बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन बावजूद इसके अधिकारियों की लचल व्यवस्था के चलते इस वृक्ष को नहीं हटाया गया है। वही आपको बता दें कि उस जगह से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर वन विभाग का दफ्तर है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अनदेखा कर यहां से निकलते रहते हैं। वही वृक्ष को हटाने के लिए किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर इस वृक्ष को नहीं हटाया गया तो कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को संज्ञान लेते हैं या फिर कोई राहगीर इस पेड़ से टकराकर दुर्घटना का शिकार होगा।
