Spread the love


विस्तार

एटा के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने भाई और भाभी पर वैश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने के लिए दोनों ने मिलकर पेट में लात-घूसों से प्रहार किए। इसकी वजह से अंदरूनी चोटें भी आईं हैं।

यहां का है मामला 

कोतवाली नगर में महिला ने शुक्रवार को अपने भाई फैजल, भाभी इस्माइला बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा कि उसकी शादी मिरहची थाना क्षेत्र में हुई। पति ने मार-पीटकर 30 अप्रैल 2023 को घर से निकाल दिया। इसके बाद से पिता के घर में रह रही है। आरोप है कि पेट में पति का बच्चा पल रहा है। भाई और भाभी गैर मर्दों को परोसने का दबाव बनाते आ रहे हैं और वैश्यावृत्ति करवाने की धमकियां देते हैं।

ये भी पढ़ें – बारिश की एक भी बूंद नहीं होगी बर्बाद: मुगलों की प्राचीन जल प्रणाली के आगे आज की इंजीनियरिंग भी फेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *