Spread the love


बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, साथी घायल

मेला में चित्रकूट गया था, चित्रकूट के रौली गोड़ा के पास हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। चित्रकूट से अमावस्या मेले से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में जिला अस्पताल लाते समय एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को चित्रकूट में भर्ती कराया गया है।

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ऐचवारा गांव निवासी आशीष यादव (22) शुक्रवार को पड़ोसी साथी गोविंद (25) के साथ बाइक से चित्रकूट गया था। वहां अमावस्या मेले से दोनों रात में लौट रहे थे। बाइक आशीष चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। चित्रकूट जिले के रौली गोड़ा गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। चित्रकूट पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल चित्रकूट भेजा और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

चित्रकूट पहुंचे परिजन आशीष को बांदा जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। ताऊ जुगराज ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मुंबई में टायल्स का काम करता था। 15 दिन पहले गांव आया था, 29 मई को शादी थी। बरात श्रंगारपुर, छतरपुर मध्य प्रदेश जानी थी। शहर कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल से सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *