
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Pixabay
विस्तार
उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को आयोग से 67 नर्सिंग स्टॉफ मिल गए हैं। इनकी काउंसिलिंग 24 मई को होगी। काउंसिलिंग के दौरान कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में करीब 10 हजार नर्सिंग स्टाफ की कमी है। इसका अभियाचन भेजा जा चुका है। फरवरी में 70 नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की गई थी, अब आयोग की ओर से 67 नर्सिंग स्टाफ चयनित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें – यहां हैं खास इंतजाम: बैंकों की 905 शाखाओं में बदलें 2000 रुपये के नोट, बुजुर्गों, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
ये भी पढ़ें – मायावती की कार्यकर्ताओं से अपील: धर्म का अनुचित इस्तेमाल कर रही हैं विभिन्न पार्टियां, लोगों को जागरुक करें
इन्हें वरीयता के आधार पर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक वाले राजकीय मेडिकल कॉलेजों में तैनात किया जएगा। इसी तरह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए पहले चरण में 1790 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति परीक्षा एसजीपीजीआई करा चुका है। अब इन्हें मेरिट के आधार पर महाविद्यालयों में नियुक्ति दी जा रही है।
प्रदेश सरकार की कोशिश है कि हर साल करीब दो हजार नर्सेज की भर्ती की जाए। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि महाविद्यालयों में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।
