बरगढ़। राजकीय पालिटेक्निक बरगढ़ के छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने पालिटेक्निक चलो अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें छात्र-छात्राओं ने अधिक से अधिक संख्या में पालिटेक्निक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने पर प्रोत्साहित किया।
प्रधानाचार्य संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम तिथि 15 मई से बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है, जो छात्र अभी तक आवेदन पत्र न भरे हों वह संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ की वेबसाइट पर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आवेदन भरने के बाद जून में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा प्रदेश के सभी जनपदों में ऑनलाइन आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा के बाद छात्रों के प्राप्त रैंक के अनुसार सीटों के आवंटन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग जून के अंतिम सप्ताह व जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होगी।
