Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 4,72,888 आवेदन शनिवार 20 मई तक प्राप्त हुए हैं। 15 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर परीक्षार्थी परीक्षा फार्म में 21 से 24 मई तक सुधार कर सकते हैं।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी मिली है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई थी। प्रवेश परीक्षा के लिए 4,72,888 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। प्रदेश भर में लगभग एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। लगभग हर जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र निर्धारण की तैयारियां बीयू प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई हैं। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। एक परीक्षा केंद्र में 200 से 500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश परीक्षा की तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।

हालांकि जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा फार्म में हुई गड़बड़ी सुधारने के लिए 24 मई तक का समय दिया गया है। विषय, नाम, पता, उम्र, शिक्षा, जिला आदि में हुई गलती सुधारने के लिए बीयू की वेबसाइट पर 24 मई तक विंडो खुली है। 24 मई के बाद ही प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। कुलसचिव विनय कुमार सिंह के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *