Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने रविवार को पत्र लिखकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके लिए उसने पहले दोनों हाथ की नसें धारदार हथियार से काट ली फिर रस्सी के फंदे से लटक गया। घबराए परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। पत्र में युवक ने एक सरकारी कर्मचारी पर उसकी पत्नी को साथ ले जाने की बात कहने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

युवक की जेब से मिले दो पन्नों के पत्र में उसने लिखा है कि एक कर्मचारी ने उससे दोस्ती की और उसके घर आने जाने लगा। वह उसे शाम को शराब पिलाने लगा। जिससे युवक के घर में झगड़ा होने लगा था। इस दौरान आरोपी मोहल्ले के लोगों से बोला कि एक दिन वह युवक की पत्नी को अपने साथ लेकर चला जाएगा। मोहल्लेवालों ने जब उसे बताया तो उसने पत्नी से पूछा। पत्नी ने बताया कि वह सिर्फ खाने-पीने की चीजें भेजता है। पत्र में यह भी लिखा कि इसमें उसकी सास का भी हाथ है। करीब छह-सात दिन पूर्व सास व पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसने शराब पीकर मारपीट की है। जबकि उस दिन वह अपनी दुकान पर था। पत्र में उसने लिखा है कि तीनों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। पत्र में युवक ने लिखा है कि उसे कुछ होने की स्थिति में इन तीनों को दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

शादी के बाद बिताए गए दिनों को कैसे भूल सकता हूं

युवक ने पत्नी को बहुत प्यार करने की बात पत्र में कई जगह लिखी। साथ में उसके साथ शादी के बाद बिताए गए दिनों को भी याद किया। इसके साथ पत्र के अंत में उसने तीन जगह अंग्रेजी में पत्नी का नाम लिखकर आईलवयू लिखा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *