चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
पुरानी बाजार निवासी अंकुर सिंह (22), कालूपुर निवासी सुधांशु पांडेय (18) जानकीकुंड अस्पताल से बाइक से घर आ रहे थे। सीतापुर चौकी क्षेत्र के बेड़ी पुलिया स्थित रोडवेज डिपो के पास बाइक का अगला पहिया पंक्चर हो गया। बाइक अनियंत्रित होने से दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
उधर, रविवार की सुबह मारकुंडी थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी नरेश (40) बेटे विपिन (12) के साथ बाइक से मानिकपुर जा रहे थे। मारकुंडी कस्बे के आगे अचानक सामने मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे गिरकर पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके अलावा सरधुआ थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी केशराज (35) पैदल गांव जा रहे थे। रास्ते में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
