चित्रकूट। बजरंग दल के कानपुर प्रांत के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन बेड़ी पुलिया स्थित बैजनाथ भारद्धाज सरस्वती इंटर काॅलेज में हो रहा है। शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र व पंकज ने किया। प्रशिक्षण 29 मई तक चलेगा। पहले दिन पदाधिकारियों ने बजरंग दल के उद्देश्यों व किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनौरिया ने बजरंग दल की स्थापना व उद्ेश्यों व उपलब्धियों के बारे मेंं जानकारी दी। उन्होंने शारीरिक दक्षता में लक्ष्य भेद, बाधा दंड नियम, प्राचीनतम युद्ध कौशल के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता बौद्धिक क्षमताओं, व भारत देश को विश्वगुरु बनाने का संकल्प ले। बताया कि प्रशिक्षण 29 मई तक चलेगा। जिसमें सुबह चार बजे से रात्रि 10 बजकर 30 मिनट तक अलग- अलग सत्र का आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण वर्ग में बजरंग दल के वर्ग पालक अभिनव, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सुरक्षा प्रमुख आशीष त्रिपाठी,प्रान्त मिलन केंद्र के प्रमुख देवेंद्र गो सेवा विभाग संगठन मंत्री चंद्रिका,सर्वेश अमर नाथ सहित विश्व हिंदू परिषद के महसंघ के प्रांत प्रमुख छेदीलाल गौतम, चित्रकूट क्षेत्र के प्रचार प्रमुख अमित, जिलाध्यक्ष राजेेेंद्र त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौबे, जिला मंत्री रामशरण, कपिल त्रिपाठी, अजय मिश्रा, सिद्धार्थ पांडेय,स्वप्रिल मिश्र, अजय यादव, प्रणव आदि मौजूद रहे।
