अमर उजाला ब्यूरो
बार। ग्राम पंचायत बिल्ला में सोमवार को आयोजित चौपाल में खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणों से संवाद करके सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराएं जाने वाले कार्य, ग्राम पंचायत में लगाई गई लाइटों,संचारी रोग, टीकाकरण, वृद्धा एवं विधवा, विकलांग पेंशन आदि योजनाओं का सत्यापन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत तार बहुत पुराने हो चुके हैं जिससे आए दिन घटना घटती रहती हैं उन्होंने लाइन को बदलवाने की मांग की। इस दौरान गांव में पेयजल की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने गांव में पेयजल कि समस्या का समाधान कराने की मांग की।
बीडीओ ने कहा कि कि विद्युत लाइन बदलवाने के लिए विभागीय अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। पेयजल समस्या का भी जल्द निस्तारण कराएंगे। ग्राम प्रधान कुमार गौरव सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तकनीकी सहायक सच्चिदानंद उदोनिया,ग्राम विकास अधिकारी संजेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य रानी जमुना प्रसाद विश्वकर्मा, पंचायत सहायक चंद्र प्रताप सिंह, रोजगार सेवक अजय कुमार, महिला मेट सुषमा देवी ,महिला मेट वंदना लोधी, कोटेदार असमन सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी नामदेव, सुषमा देवी, आशा प्रीति देवी, रानी, रामदेवी सहित विभिन्न ग्रामीण मौजूद रहे।
