संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
राजापुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत छीबो रोड के पियारिया माफी गांव के पास पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर भाग निकला।
राजापुर थाना अंतर्गत रिवाड़ी गांव निवासी सूरज निषाद (11) पुत्र उमाशंकर अपने चाचा जियालाल की बरात में गया था। सोमवार की रात को टैक्टर से अपने घर लौट रहा था। छीबों रोड में पियरिया माफी गांव में ट्रैक्टर खड़ा होने पर वह पानी पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से एक पिकअप आई उसे टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक की मां अनुसइया की रो-रोकर हालत खराब हो गई है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक कक्षा चार में रेवाड़ी के प्राथमिक स्कूल में पढ़ता था। थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
