Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विकास निधि के राज्यांश से मिले करीब 5.62 करोड़ से जनपद में तीन नई सड़कें बनाई जाएंगी। यह तीनों सड़कें चिह्नित कर ली गई हैं। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के मुताबिक निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जल्द ही यहां काम भी शुरू करा दिया जाएगा।

बुंदेलखंड में विकास के लिए सरकार खास तौर पर बुंदेलखंड विकास निधि के जरिए पैसा देती है। नए वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने राज्यांश के तौर पर 5.70 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। इससे पीडब्ल्यूडी तीन नई सड़कें बनाएगा। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के मुताबिक इटायल मेन रोड से अलिया कुशवाहा डेरा होते हुए बुढ़ाई तक बाईपास मार्ग का निर्माण होगा। इस पर 1.11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह गाता से धवारी मार्ग पर 2.07 करोड़ रुपये एवं रमपुरा से सिमरधा संपर्क मार्ग का 2.44 करोड़ रुपये से नवनिर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से सिमरधा आदि इलाकों के लोगों को फायदा होगा। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा के मुताबिक इनके लिए निविदा प्रक्रिया आंरभ कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *