
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट पुलिस ने जल जीवन मिशन के तहत चोरी हुए पाइपों की खरीदने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारी गोपाल उर्फ अमन राजपूत निवासी औरैया दिबियापुर को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 100 से अधिक पाइप बरामद हुए हैं।
कंपनी को मालिका बृजकिशोर गुप्ता है, जो कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में पांडू नगर का रहने वाला है। बता दें कि जनपद में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की सामग्री लगातार चोरी हो रही है।
केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत बुंदेलखंड क्षेत्र में हर घर जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। चित्रकूट जनपद में इसका कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। हालांकि इसमें चोरों द्वारा पाइपों को चोरी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
