
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कहते हैं इस दुनिया में हर रिश्ते से बढ़कर मां और बच्चों का रिश्ता होता है। मां अपने बच्चों के लिए हर चुनौती और बाधा पार करने से भी पीछे नहीं हटती, क्योंकि मां की मामता होती ही कुछ ऐसी है। लेकिन रामपुर के शाहबाद कस्बे के एक मोहल्ले से इससे ठीक उल्ट एक मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि परिवार को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। जहां पर बच्चे भी मां को साथ ले जाने की मिन्नतें करते रहे।
