Spread the love


चित्रकूट । सदर कोतवाली क्षेत्र के कछारपुरवा गांव में दो परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठियां चटकीं। इसमें 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर दोनों पक्ष के लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस 15 लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कछारपुरवा निवासी लालमन सैनी और उसके रिश्तेदार लवलेश सैनी के परिवार के बीच भूमि जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार की सुबह लालमन पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि लवलेश पक्ष के लोगों ने शराब पीकर उनके घर में सामने गाली गलौज किया। उधर, दूसरे पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट के आरोप लगाए। दोनों पक्ष के लगभग 20 लोगों के बीच काफी देर तक मारपीट हुई और जमकर लाठियां चटकीं। इसी बीच सूचना पर कोतवाल गुलाब त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंंच गए।

पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दोनों पक्षों के 15 लोगों को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दस लोगों को चोटें आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *