मऊ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया है।
बुधवार की रात करीब पौने नौ बजे कस्बे के पेट्रोल पंप के पास प्रयागराज की ओर से आए ट्रक से कस्बे की ओर से जा रही बाइक में टक्कर मार दी। । घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी राजीव सिंह मय फोर्स पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी लाए।
डॉक्टरों ने जमुनिहा जिला रींवा मप्र निवासी राजेश कुमार (25) को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी डभौरा जिला रींवा मप्र निवासी धीरज (30) को प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। घायल सेे मिली जानकारी के आधार पर मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है।
