Spread the love


बांदा। बेटी को मां ननिहाल नहीं ले गई तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।

चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी महक (16) ने बुधवार को सुबह घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। चचेरे भाई आदित्य ने बताया कि इस वर्ष महक ने इंटर की परीक्षा पास की थी। उसे आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाना था। बुधवार को महक के ननिहाल में मामा के लड़के का मुंडन संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए महक की मां कंचन अपने बेटे और भतीजे के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। महक ने भी ननिहाल जाने की इच्छा जताई। इस पर मां ने मना कर दिया और कहा कि वह शाम को वापस आ जाएंगी। इसके बाद वह मायके चली गईं।

इससे क्षुब्ध होकर महक ने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। वह इकलौती बहन थी। एक भाई है। पिता रामशरन गांव में किराना की दुकान किए हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि ननिहाल न ले जाने पर छात्रा ने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *