
गोरखपुर में हत्या
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गोरखनाथ क्षेत्र के दिग्विजय नगर में रेलवे कर्मचारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि दिग्विजय नगर में रेलवे कर्मचारी अफरोज अंसारी अपनी पत्नी के संग ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। ऊपरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
