Spread the love


Task forces big action in Chitrakoot, 70 overloaded and undelivered vehicles caught, fined too

अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में अवैध खनन व परिवहन की सूचना पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने कई स्थानों पर छापेमारी की। अभियान में ओवरलोड और बिना रवन्ना के 70 वाहन पकड़े गए। इसमें 31 वाहनों का ई चालान कर 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने सघन जांच अभियान के दौरान खनिज लदे कुल 70 वाहनों पर कार्रवाई की। इसमें 39 वाहनों को संबंधित थाने की अभिरक्षा में दिया गया है।

शेष 31 वाहनों को के माध्यम से ई-चालान किया गया है। वाहनों पर धनराशि 32.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अवैध खनन के एक प्रकरण में सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी है। अवैध परिवहन कराने वाले पट्टाधारकों, क्रशर स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *