Spread the love


Parents and maternal grandfather arrested for murder of teenager in Chitrakoot, filed false case of rape

ऑनर किलिंग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव में तीन जून 2022 को हुई किशोरी की हत्या का मामला ऑनर किलिंग का निकला है। पुलिस ने माता-पिता और नाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। किशोरी की हत्या नाना ने मुंह दबाकर की थी। यही नहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को जेल भेज दिया था।

इन दिनों एक युवक जमानत पर है। सीओ शीतलाप्रसाद पांडेय के अनुसार, किशोरी को उसके परिजनों ने घर में हरिया (इलाहाबाद) निवासी नदीम के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। नदीम गांव के बाहर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का सुपरवाइजर था।

गुस्साए परिजनों ने किशोरी को बुरी तरह पीटा, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे एक निजी कार में अस्पताल ले गए।  जिस समय माता-पिता किशोरी को अस्पताल में दाखिल कराने की बात करने अंदर गए थे, तभी कार में बैठे नाना ने उसका मुंह दबा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *