नरैनी। मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये उठा ले गए। वारदात के समय पूरा परिवार तेरहवीं में पैतृक गांव गया था।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिधल्ला निवासी विनोद कुमार के पिता विजय बहादुर का निधन हो गया था। विनोद परिवार के साथ उनकी तेरहवीं में पैतृक गांव राजिया का पुरवा अंश गुढ़ाकला गए थे। घर पर ताला लगा था। गुरुवार को सुबह जब वह लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। कमरे की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 10 हजार रुपये चोर उठा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
उधर, पुलिस की निष्क्रियता के चलते एक सप्ताह में चोरी की यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पूर्व कोतवाली के पीछे गली में स्थित फार्मासिस्ट राजेश गुप्ता के ताला बंद मकान से चोरों ने लगभग एक लाख रुपये का सामान व नकदी चुरा ली थी। इस चोरी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है।
