खप्टिहा कलां। इंडियन मार्शल आर्ट संस्थान नटराज महाविद्यालय कालू कुआं बांदा के कोच सेंसाई तौफीक ने बताया की जयपुर में हो रही इमास वर्ल्ड कराते प्रतियोगिता में 12 देशों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बांदा जिले से नटराज स्कूल के 15 बच्चों का चयन हुआ है। टीम में खप्टिहा कलां कस्बा निवासी अनुजिका पांडे भी शामिल है।
इसके अलावा अनुष्का कुशवाहा, सिद्धार्थ यादव, गुलाम अहमद, संस्कृति वर्मा, वर्तमान वर्मा, हसबुद्दीन खान, सौरव बिजोरिया, साहिल यादव, अजय राजपूत, दुर्गम सिंह, अमर मिश्रा, अक्षय चौरसिया, लक्ष्य पटेल और पृथ्वीराज सिंह शामिल हैं। प्रतियोगिता 27 और 28 मई को वर्ल्ड ट्रेड पार्क जयपुर में होगी। इसके लिए सभी बच्चे रवाना हो चुके हैं। (संवाद)
