Moth – नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गोसाई एवं सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ….
झाँसी के मोठ नगर पंचायत में शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षा मीरा गोसाई एवं पार्षदों को उपजिलाधिकारी मोठ जितेंद्र सिंह वीरवाल ने शपथ दिलाई। सभी ने नगर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैदेही बल्लभ शरण महाराज ने की, इस दौरान श्री राम राजा संकल्पना ट्रस्ट के प्रदेश संयोजक सुधीर सिंह गौर , ब्रह्म महाराज पालर, विधायक प्रतिनिधि बबीना, राहुल तिवारी कैलिया, ब्रह्माजीत दुबे अयोध्या, राम कृपाल सिंह ग्राम प्रधान लोहारी, चंद्र प्रकाश गोसाईं, पूरन सिंह, आनंद शर्मा, पं हरि ओम थापक, राकेश कृष्ण शास्त्री, कमलेश महंत, अरविंद पटसारिया, सुरेश दुबे प्रधानाचार्य, चंद्रपाल वर्मा, रणधीर सिंह यादव बाबूजी, विपिन कुमार पाठक, डॉ अनिल तिवारी, टिंकू रिसालदार, संजय व्यास, राघवेंद्र गुसाईं तथा नगर के पूर्व मुखी सेवा समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने मीरा गोसाई एवं प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाईं का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी कमाल अहमद, लिपिक प्रमोद यादव एवं राजीव यादव के अलावा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों की देखरेख में नगर के अध्यक्ष एवं पार्षद गणों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम के साथ शांतिपूर्वक ढंग संपन्न हो गया। इसके पश्चात नगर पंचायत मोठ कार्यालय में काफी देर सम्मान समारोह का दौर चलता रहा। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गोसाई ने अधिशासी अधिकारी कमाल अहमद के द्वारा विधिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पढ़िए इन्होंने ली है शपथ….
इस दौरान पार्षद आकाश सिंह, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र वर्मा, भारती देवी, रामदास वर्मा, नीलेश कुमार, रजनी देवी, साबिर कुरैशी, सलमा बेगम, अंजना खरे, दयाल गिरी, विनायक श्रीवास्तव पार्षदों ने शपथ ली।
निर्दलीय प्रत्याशी को जीत के बाद करना पड़ा संघर्ष….
चुनाव में 101 मतों से विजय होने के बाद विपक्षी मीरा बड़ी माँ देवेंद्र गोसाई के हाथ धोकर पीछे पड़ गए और एक के बाद एक शिकायतों और जांच का दौर चला, नीचे से लेकर जिले तक के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की लेकिन देवेन्द्र गोसाई ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है, और जनता ने मुझे चुना है तो मैं उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। गुसाई ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनता के साथ उनका दलों का नहीं बल्कि दिलों का रिश्ता है, और इस रिश्ते को बरकरार रखते हुए उनके नगर का चौमुखी विकास अब देखने को मिलेगा।
