Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 27 May 2023 12:39 AM IST

चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में घर के सामने शराब पीकर गाली-गलौज करने वाले को मौके से हटाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोपी कुछ साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और पति-पत्नी समेत महिला के पिता को लहूलुहान कर दिया। पुलिस के आने के पहले आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बहादुरपुर निवासी पार्वती पत्नी राजू ने बताया कि गुरुवार को रिश्ते में चाचा लगने वाले गब्बर व नीरज आदि शराब पीकर उसके घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। इन सभी को उन्होंने किसी तरह मौके से हटा दिया। इसके कुछ देर बाद आरोपी छह लोग लाठी-डंडा लेकर गाली देते हुए उसके घर के अंदर घुस आए। महिला व उसके पति को बेरहमी से पीटा। इसी दौरान घर के दूसरे कमरे में मौजूद महिला के पिता मऊ निवासी राजकिशोर ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्हें भी आरोपियों ने पीट दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन उसके पूर्व ही आरोपी भाग निकले। कोतवाल गुलाब चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *