Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 27 May 2023 12:36 AM IST

चित्रकूट । शहर के एक होटल से तीन युवकों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। इन युवकों के पास नकदी व जेवरात बरामद होने की बात कही जा रही है। यह सब सफेद रंग की एक कार से आए थे। होटल कर्मी व स्थानीय लोगों का कहना है कि एमपी एसटीएफ की टीम ने इन्हें पकड़ा है। चित्रकूट के पुलिस अधिकारियों ने इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है।

कर्वी से बेड़ी पुलिया मार्ग के बीच स्थित एक होटल व विवाह घर में शुक्रवार को तड़के लगभग पांच बजे सादी वर्दी में कुछ लोग पहुंचे। होटल के एक कमरे में ठहरे तीन युवकों को संदेह के आधार पर अपने साथ ले गए। होटल कर्मियों ने बताया कि आने वाले लोगों ने खुद को एमपी एसटीएफ के जवान बताया है। युवकों की बाहर खड़ी सफेद रंग की एक कार भी साथ में ले गए हैं। सूत्रों के अनुसार तीनों युवकों के जेवर, नकदी भी थी। यह सब दो दिनों से इसी होटल में ठहरे थे। बताया गया कि इस कमरे को बुक एक महिला ने कराया था। इस मामले में चित्रकूट अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें ऐसे मामले की जानकारी नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *