Spread the love


High profile Sex Racket reward of 20-20 thousand declared on owner and manager accused of prostitution

सेक्स रैकेट का खुलासा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के पैसेफिक मॉल के आठ स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराने वाले आरोपी मालिक और मैनेजर पर डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम के साथ थाने की तीन टीमों को दबिश में लगाया है। 

फरार आरोपियों की अंतिम लोकेशन दिल्ली की मिली है। पुलिस ने देर रात में उनके संभावित जगहों पर दबिश दी लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। वहीं, देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद टीएचए के थाना क्षेत्रों में चल रहे 100 से अधिक स्पा सेंटर डीसीपी के रडार पर आ गए हैं। पुलिस की विशेष टीम संचालकों की कुंडली खंगालने में जुटी है। एलआईयू से भी रिपोर्ट ली जा रही है।

डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि राज थेरेपी सेंटर का मालिक रिंकू और राजकुमार, स्वाधिका थेरेपी सेंटर का मालिक दीपक, द हैवन थेरेपी सेंटर का मालिक विशाल उर्फ कपिल, अरमान थेरेपी सेंटर का मालिक दीपक, अरोमा थेरेपी सेंटर का मालिक मोहन, अरमान सेंटर का ही मालिक पिंटू गिरी, रॉयल सेंटर का मालिक गौरव वर्मा और एस-2 सेंटर का मैनेजर आशीष कुमार जबकि मालिक साहिद व द रुद्रा थेरेपी सेंटर के मालिक राहुल चौधरी छापे की कार्रवाई के दौरान से ही फोन बंद करके फरार हैं। 

आरोपियों की तलाश में टीमें अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही हैं। उनकी अंतिम लोकेशन दिल्ली की मिली है। इन सभी पर आरोप है कि वे युवतियों के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार करा रहे थे। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के लिए यह इनाम घोषित किया गया है। युवतियों ने इन सभी आरोपियों के नाम और पते बताए थे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *