Spread the love

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि….

मोठ (झाँसी) मोठ तहसील के नेशनल हाईवे 27 पर स्थित आशीर्वाद फैमिली ढाबा के हॉल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि संगठन के पत्रकारों द्वारा मनाई गई। आपको बता दें कि सर्वप्रथम संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद दुबे ने की। वही उन्होंने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मोठ तहसील अध्यक्ष इकबाल अहमद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई राह दिखाई है। जिसके चलते पीड़ित पत्रकार अपनी बात खुलकर कह पाते हैं। और एक संगठन के रूप में उनकी न्याय की लड़ाई को लड़ा जाता है। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष मोठ विशाल सिंह उर्फ आकाश, कोमल परिहार, प्रदीप नामदेव, रानू पांडे, रहीस यादव, इदरीश बाबा, मृदुल पांडे, भारत नामदेव, विकास अग्रवाल, सोनू राजपूत, नीलेश, मनोज, शुभम त्रिपाठी, अश्विनी उपाध्याय, दयाशंकर साहू, रामप्रकाश, चंद्रशेखर प्रजापत, राहुल बरदिया, अनिल यादव आदि संगठन के पत्रकार गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *