Spread the love


Banda: Court orders removal of illegal possession of former minister Kushwaha brother

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में अधिवक्ता की जमीन पर कब्जा करके पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई की ओर से बनाए गए श्री नाथ विहार और एजुकेशन इंस्टीट्यूट को अवैध कब्जा मानते हुए अदालत ने इसे हटाने का आदेश दिया है। आदेश के बाद भी शनिवार को पुलिस बल उपलब्ध न होने से अवैध कब्जा हटाने का काम नहीं हो सका।

बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के छोटे भाई शिव शरण कुशवाहा ने चिल्ला रोड पर स्थित 133 बीघा जमीन पर श्रीनाथ विहार कॉलोनी और भागवत प्रसाद मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट बना रखा है। यह निर्माण कार्य 2008-09 में किया गया था। आरोप है कि इस जमीन का कुछ हिस्सा शहर के अधिवक्ता शिव पूजन सिंह कछवाह का है। वह अपनी भूमि वापस लेने के लिए कई सालों से अदालती जद्दोजहद कर रहे हैं। कछवाह ने इंस्टीट्यूट सहित ललिता देवी पत्नी स्व. योगेश कुमार (बंगालीपुरा) और भागवत प्रसाद एजूकेशन वेल्फेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी शिवशरण (लखनऊ) को पक्षकार (पार्टी) बनाकर विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) / अपर जिला जज के यहां मुकदमा दायर किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *