Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 27 May 2023 11:40 PM IST

बांदा। तालाब हादसे में पानी में डूबने से गंभीर हुए अरविंद के दादा राजबहादुर प्रजापति ने बताया कि उन्होंने हादसे के बाद 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस की लोकेशन न मिलने पर उन्होंने तकरीबन आधा घंटा इंतजार किया। एंबुलेंस के न आने पर वह बच्चों को बाइकों से लेकर जिला अस्पताल आए। यहां अरविंद को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे में डूबे बच्चों के परिजनों ने बताया कि वह एक शादी समारोह से लौटे थे। दोपहर के समय वह थके थे तो घरों में सो रहे थे। दोपहर के समय कब यह सब बच्चे तालाब की ओर निकल गए उन्हें नहीं पता चल सका। उनके साथ गए प्रांशु ने जब उन्हें घर आकर जानकारी दी तब हादसे की जानकारी हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *