Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 27 May 2023 11:29 PM IST

बांदा। कोतवाली देहात पुलिस ने 21 अप्रैल 2023 को चहेतारा के पास जंगल में छापामार कर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान आरोपी देवलाल निषाद निवासी निभौर थाना बबेरू और विसंडा थाना के हर्षवर्धन सिंह उर्फ ज्ञान सिंह व अजय सिंह निवासी बिलगांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

मामले में आरोपियों के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश गुणेंद्र प्रकाश के यहां दायर की थी। शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए जज ने हर्षवर्धन व अजय की जमानत अर्जी खारिज कर दी। यह जानकारी विशेष अभियोजक जय प्रकाश साहू ने दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *