09:46 AM, 28-May-2023
पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को गाजीपुर जाने से रोका, कोई हिरासत में तो कोई नजरबंद
भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज दिल्ली यूपी बॉर्डर गाजीपुर में महिला पहलवानों के समर्थन में पंचायत की जानी है। मेरठ से भी कार्यकरता काफी संख्या में दिल्ली जा रहे है। ऐसे में पुलिस ने कई कार्यकर्ता को हिरासत में लिया तो कई को नजरबंद कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को भी परतापुर टोल के पास रोका गया।
पुलिस ने शिवाया दौराला टोल से भैकियू कार्यकर्ता अंकित भाटी, कल्लू कश्यप, घनश्याम कंबोज, अक्षित कंबोज, आर्यन कंबोज अमित कुमार रुचि कंबोज वैशाली कांबोज अंकित कुमार आदि को हिरासत में लिया और दौराला थाने में बिठा लिया। वहीं रविन्द्र दोरालिया को भी पुलिस थाने ले आयी। महिला कार्यकर्ता नेहा गॉड को भी हिरासत में लिया गया।
09:37 AM, 28-May-2023
Meerut News Live: पहलवानों के समर्थन में किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर कूच, कोई हिरासत में तो कोई नजरबंद
मेरठ मुजफ्फरनगर प्रश्न उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रपिता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान संगठनों के नेताओं समेत किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। किसानों के गाजीपुर कूच को लेकर एक तरफ जहां पुलिस अलर्ट है, कई किसानों को हिरासत में लिया गया है, तो कई को नजरबंद कर दिया गया है। वहीं कई किसानों को थाने में बैठा लिया। मेरठ में थाने में ले जाने पर किसान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फिर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए।
