Spread the love


चित्रकूट। रैपुरा कस्बे से जिला मुख्यालय कर्वी आ रही सवारियों से भरी टेंपो अचानक मवेशी के सामने आने से पलट गई। इसमें सवार छह छात्राओं समेत 10 लोग घायल हो गए। चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार की सुबह सवारियों से भरी टेंपो कर्वी आ रही थी, जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची तो सड़क पर मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ा और टेंपो पलट गई। हादसे में रैपुरा कस्बे के दीपक (22) , भौंरी की छात्रा अर्चना (20) , कल्पना (18) , निशा (18), दुर्गा (19) , सुनीता (18) , गुडिया (19) , कृष्णदत्त (20), रामलाल (38) व बारा माफी गांव के सुकरू (60) घायल हो गए। टेंपो सवार युवक ने बताया कि टेंपो में कुल 12 लोग सवार थे। सभी छात्राएं प्राथमिक इलाज के बाद परीक्षा देने चली गईं।

वहीं,भरतकूप थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की सुनीता (40) पत्नी रामशिरोमन व रामबाई पत्नी देवराज अपने पुत्र विजय के साथ मप्र के चुआखेरवा गांव बाइक से शनिवार की सुबह जा रहे थे। सीतापुर चौकी क्षेत्र के ठर्री भगनपुर गांव के समीप बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए।

डाक्टरों ने सुनीता को गंभीर दशा के चलते प्रयागराज रेफर किया है। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के पटना खालसा गांव निवासी मनीष (25) पुत्र बच्चू व कपना गांव निवासी रोहित पुत्र राजाराम सडक़ हादसे में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में चिकित्सा दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *