Spread the love


चित्रकूट। जिले की एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों का गठन के साथ ही शहर की सरकार बन गई। शनिवार को विधिवत नव निर्वाचित चार अध्यक्ष व 66 वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

जिले के नगर पालिका चित्रकूट धाम परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व 25 वार्ड सदस्यों को एडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद,सांसद आर के सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पंकज अग्रवाल व सुशील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

नगर पंचायत मऊ के अध्यक्ष अमित द्विवेदी व 14 वार्ड सदस्यों को मऊ कस्बे के पुरूषोत्तम इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित द्विवेदी व सभासदों को एसडीएम नवदीप शुक्ला ने शपथ दिलायी। अपना दल के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ,नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी बाल कृष्ण गौतम, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्र, जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्र, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, मनीष सिंह, गमल द्विवेदी, फूलचंद्र, भारत भूषण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

राजापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष संजीव मिश्र व वार्ड सदस्यों को राजापुर कस्बे के तुलसी इंटर कॉलेज में शपथ एसडीएम प्रमोद झॉ ने शपथ दिलायी। इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, भाजपा नेता बद्री विशाल त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे। मानिकपुर कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रानीदेवी व वार्ड सदस्यों को एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

चित्रकूट। नगर पालिका चित्रकूट धाम के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में जल भराव की समस्या के निदान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराएंगे। बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डो में कार्य कराया जाएगा।

मऊ । नगर पंचायत के अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने कहा कि नगर में नाली, सफाई, जल निकासी के लिए प्राथमिकता के आधार कार्य करेंगे। घर घर से कूड़ा एकत्र भी कराया जाएगा।

राजापुर। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र ने बताया कि गोस्वामी तुलसी नगरी के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे। सडक़ें बिजली के साथ ही पार्क भी बनवाने का कार्य करेंगे।

ता

मानिकपुर। नगर पंचायत की अध्यक्ष रानीदेवी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नालों का निर्माण कराएंगी। खाली पड़े मैदानों में पड़ी गंदगी को हटवाने का कार्य करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *