Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 27 May 2023 11:49 PM IST

चित्रकूट। माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी से चित्रकूट जेल में उसकी पत्नी निखत बानो की गैरकानूनी मुलाकातें कराने के आरोपी सपा नेता फराज खान की दुकान व घर के पास नापजोख से फिर से सरगर्मी बढ़ गई है। शनिवार को सीडीओ व एसडीएम की मौजूदगी में मुख्य सड़क से लेकर सपा नेता की दुकान और दूसरे छोर पर नापजोख कराई गई है।

जिला जेल में अब्बास व निखत की गैरकानूनी मुलाकातें कराने और जेल अधिकारियों को इसके एवज में मोटी रकम व महंगे गिफ्ट पहुंचाने के आरोप में सपा नेता फराज खान लखनऊ जेल में बंद है। इसी मामले में जेल के कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान भी जेल में है। इसे लेकर चर्चा रही कि सपा नेता के घर पर सरकारी बुलडोजर चल सकता है।

विकास प्राधिकरण की टीम ने दो बार नापजोख की थी। नक्शा भी देखा था। इसकेे बाद सपा नेता के परिजनों ने बरामदा खाली कर दिया और दुकान का जो ज्यादा हिस्सा बताया गया उसे भी छोड़ कर दुकान में आगे से परदा डाल दिया। अब शनिवार को सीडीओ अमृतपाल कौर व एसडीएम राजबहादुर की मौजूदगी में फिर से वहीं पर नापजोख कराई गई है।

इस मामले में सीडीओ ने कहा कि यह अदालत का मामला है इस पर अभी जानकारी नहीं दे सकते। एसडीएम ने बताया कि सडक़ की नापजोख कराई गई है। उधर सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि सपा नेता के परिजनों ने पहले की नापजोख के बाद उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर बताया है कि उनके घर दुकान को मानक से अधिक नापजोख कर गिराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी पर उच्चाधिकरियों ने जांच कराने के आदेश दिए हैं जिस पर शनिवार को नापजोख कराई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *