Spread the love


Chitrakoot: Tempo overturned after colliding with cattle, 10 injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

चित्रकूट जिले के रैपुरा कस्बे से जिला मुख्यालय कर्वी आ रही सवारियों से भरी टेंपो अचानक मवेशी के सामने आने से पलट गई। इसमें सवार छह छात्राओं समेत 10 लोग घायल हो गए। चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार की सुबह सवारियों से भरी टेंपो कर्वी आ रही थी, जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची तो सड़क पर मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ा और टेंपो पलट गई। हादसे में रैपुरा कस्बे के दीपक (22) , भौंरी की छात्रा अर्चना (20) , कल्पना (18) , निशा (18), दुर्गा (19) , सुनीता (18) , गुडिया (19) , कृष्णदत्त (20), रामलाल (38) व बारा माफी गांव के सुकरू (60) घायल हो गए। टेंपो सवार युवक ने बताया कि टेंपो में कुल 12 लोग सवार थे। सभी छात्राएं प्राथमिक इलाज के बाद परीक्षा देने चली गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *