Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST

बांदा। पत्नी से अनबन पर किसान ने जहर खाकर जान दे दी। वह घटना से पहले बच्चों को कमरे में ताला बंद करके निकला था। रात में परिजनों ने खोजबीन की तो खेत में पड़ा मिला। तिंदवारी पीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय उसने दम तोड़ दिया।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बहिंगा निवासी रामबाबू श्रीवास्तव (40) ने शनिवार रात 11 बजे खेत में जाकर कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे तलाश करते पहुंचे तो गंभीर हालत में मिला। मृतक के बड़े भाई संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिनों से वह तनाव में था। शनिवार की शाम उसका पत्नी पूजा से खाना बनाने की बात पर विवाद हो गया।

वह पत्नी और बच्चों को घर के कमरे में बंद करके ताला लगाकर चला गया। पत्नी ने अपने जेठ को फोन पर बताया तो उसकी खोज की। मृतक के दो पुत्रियां हैं। 16 बीघा खेती है। थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाकर खुदकुशी की है। परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *