संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
बांदा। जयपुर (राजस्थान) में बारह देशों की थर्ड आईएमएएस वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। इसमें बांदा की अनुष्का कुशवाहा, आरव मिश्रा, साहिल यादव ने स्वर्ण और आख्या चौरसिया, सौरव बिजोलिया, सिद्धार्थ यादव, लक्ष्य पटेल ने रजत पदक जीता है।
इसके साथ ही एशिया कप के लिए दावेदारी तय कर ली है। कोच सेनसेई तौफीक अहमद ने बताया कि अगले माह होने वाले एशिया कप में सभी विजेता प्रतिभाग करेंगे।
बांदा का गौरव बढ़ाने पर चेयरमैन प्रतिनिधि बासू बाबा ने सभी को बधाई दी है। खिलाड़ियों के भी हौसले बुलंद है। उनके साथियों ने पदक विजेताओं के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।
