Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Mon, 29 May 2023 11:40 PM IST

बांदा। दो साल से मायके में रह रही युवती ने बच्चा छीनने आए ससुरालियों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने युवती समेत उसके भाई और पिता को लाठी-डंडों से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।

पीड़िता अलोपी (21) दो साल से गिरवां थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में अपने मायके में रह रही है। अलोपी का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। अलोपी के एक पुत्र भी है। सोमवार सुबह चित्रकूट के बनवारीपुर गांव निवासी पति कमलेश, ससुर मन्ना और सास सेमा मायके आए और पुत्र को साथ ले जाने के लिए छीनने लगे।

उसने विरोध किया तो विवाद हो गया। इस पर ससुरालियों ने अलोपी उसके भाई जीतेंद्र (22) और पिता मूलचंद्र (46) को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। अलोपी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ससुराली मौके से फरार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *