Spread the love


कोंच। दर्पण की बाल एवं युवा नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कार्य शिक्षा ग्रहण कर भविष्य संवारना होता है, लेकिन नाट्य प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां उनका व्यक्तित्व निखारती हैं। बच्चों में बहुत प्रतिभाएं होती हैं, जिसे सही मार्गदर्शन और मंच मिल जाएं तो वह निखर सकती हैं।

कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार से एक महीने तक चलने वाली दर्पण की इस कार्यशाला में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नागेंद्र कुमार पाठक, पीडी रिछारिया, संजय सोनी, अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा, अनिल अग्रवाल, मनीष नगरिया ने भी दर्पण के इस कार्यशाला की सराहना की। कहा कि जो कलाएं बच्चे सीख रहे हैं, उसका उपयोग कर भविष्य संवार सकते हैं।

संचालन संस्था के प्रबंधक मृदुल दांतरे ने किया। यह कार्यशाला दिवंगत युवा रंगकर्मी हर्ष उपाध्याय को समर्पित है, अतिथियों ने हर्ष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे दौरान सूर्यदीप सोनी, अमन सक्सेना, कृष्णकांत, अरुण गुप्ता, रामेंद्र, बसंत अग्रवाल, नेहा राठौर, ध्रुव सोनी, हिमानी राठौर, सायरा, मधुर गर्ग, वैभव शुक्ला, यश पांडे, ओंकार यादव, आमीन, बासु गुप्ता, संदीप झा, प्रदीप झा, आदर्श, आयुष, शालू वर्मा आदि रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *