Spread the love


उरई। पूर्व सैनिकों की बैठक सोमवार को एडीएम पूनम निगम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें कैप्टन अखिलेश नगाइच ने पूर्व सैनिकों के बंदूक लाइसेंस के नवीनीकरण का मुद्दा उठाया। हवलदार राघवेंद्र सिंह सेंगर ने लेखपाल भर्ती और अन्य नौकरियों में पूर्व सैनिकों को आरक्षण न देने का मुद्दा उठाया।

हवलदार राघवेंद्र सिंह राठौड़ ने ईसीएचएस को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के साथ स्थापित करने की मांग की। राधाचरण ने गोहन थाने से उरई तक वेरिफिकेशन एक साल में भी ना भेजने और जिले में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का मुद्दा उठाया। हवलदार आत्माराम ने ग्राम अकोढ़ी में ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इसके अलावा अन्य सैनिकों ने भी अपनी अपनी परेशानियां एसडीएम को बताई।

एडीएम ने भरोसा दिया कि सभी समस्याओं का का हल जल्दी ही किया जाएगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुनील कुमार शर्मा के साथ तकरीबन 50 से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *