Spread the love


Waterlogging in many places due to rain

सादाबाद में डाकखाना रोड पर भरा बारिश का पानी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को काफी देर हुई बारिश से कस्बा और ग्रामीण अंचल में कई जगह लोगों ने मुश्किलों का सामना किया। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

बारिश के बाद कस्बे की सुभाष गली, निरंजन बाजार, आगरा गेट, सब्जी मंडी, डाकखाना रोड, इस्लाम नगर, आनंद नगर आदि इलाकों में जलभराव हो गया। कई जगह पानी दुकानों में भरने से दुकानदारों को नुकसान हुआ है, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश का पानी घरों में घुस गया।

इस्लाम नगर में कई घरों में बारिश का पानी घुस जाने के अलावा जलभराव से रास्ते बंद हो गए हैं। नालों की अच्छी तरह सफाई न होने के कारण जरा सी देर में कस्बे के कई इलाके पानी से लबालब हो गए। सब्जी मंडी में राहगीरों को रास्ता तय करने में दिक्कतें हुईं। देहात में भी भरी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *